छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना ब्लास्ट , एक साथ इतने नए संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
रायपुर , 31-12-2023 4:57:38 PM
रायपुर 31 दिसंबर 2023 - 30 दिसंबर की तारीख में रायगढ़ में कोरोना विस्फोट हुआ है एक ही दिन 14 नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कल मिले 31 मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है।
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद शनिवार को एक साथ 31 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा रायगढ़ में 14 नए मरीज पाए गए हैं और रायपुर में 10 कोरोना मरीज मिले हैं।
अगर पॉजिटिविटी दर की बात करें तो 0.78 प्रतिशत है। रायपुर में अभी 15 एक्टिव मरीज हैं। वहीं रायगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 22 , दुर्ग में 12 केस हैं। बस्तर में आज एक मरीज मिले हैं जिसके बाद बस्तर में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
















