छत्तीसगढ़ - आने वाला तीन दिन साय सरकार के लिए है बेहद अहम , इन तीन दिनों में निपटना होगा यह काम

रायपुर , 30-12-2023 7:03:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आने वाला तीन दिन साय सरकार के लिए है बेहद अहम , इन तीन दिनों में निपटना होगा यह काम
रायपुर 30 दिसंबर 2023 - प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन के साथ ही जिलों में बदलाव की बात चल रही है। चर्चा है कि प्रदेश की नई सरकार कुछ जिलों के कलेक्‍टरों को बदल सकती है, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अब सरकार के पास जिलों में बदलाव के लिए बहुत कम समय बचा है। सरकार 01 जनवरी तक कलेक्‍टर सहित जिला के राजस्‍व अमले में कोई बदलाव कर लेती है तो ठीक है वरना लोकसभा चुनाव तक ट्रांसफर मुश्किल हो जाएगा। 

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर रखा है। इसके तहत 02 जनवरी से मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा और सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी को होगा। ऐसे में इस दौरान कलेक्‍टर सहित मतदाता सूची के काम में लगे राजस्‍व अमले का ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

इस वजह से कहा जा रहा है कि जिलों में बदलाव के लिए सरकार के पास केवल 3 दिन का वक्‍त है। इसमें 2 दिन शनिवार और रविवार है। राज्‍य में कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों में बंटवारा के साथ ही सरकारी कामकाज में तेजी आने की उम्‍मीद की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासनिक सर्जरी की भी चर्चा तेज हो गई है। 

सूत्रों के अनुसार कलेक्‍टरों की सूची बनाई जा रही है। कलेक्‍टरों के ट्रांसफर के लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं। राहत की बात यह है कि सरकार किसी भी कलेक्‍टर को राजनीतिक कारणों से नहीं हटा रही है। राजनीतिक कारणों से केवल वही कलेक्‍टर हटाए जाएंगे जिनके खिलाफ शिकायत ज्‍यादा शिकायत है। 

कलेक्‍टरों की पोस्टिंग में लोकसभा चुनाव को भी ध्‍यान में रखा जाएगा। बता दें कि मुख्‍यमंत्री साय पहले ही स्‍पष्‍ट कह चुके हैं कि हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH