छत्तीसगढ़ - विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में फेरबदल तय , कई जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज

रायपुर , 29-12-2023 1:25:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में फेरबदल तय , कई जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज
रायपुर 28 दिसंबर 2023 - विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में संगठन स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल की तैयारियां चल रही है। राजधानी में दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों पर 28 दिसंबर के बाद निर्णय लिया जाएगा।

नागपुर में कांग्रेस की महारैली के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। सबसे पहले उन जिलों को सामने रखा जाएगा, जहां विधानसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसमें रायपुर , बिलासपुर , दुर्ग सहित 15 से अधिक जिले हैं। अन्य जिलों में बलौदाबाजार , महासमुंद , कोरिया , सरगुजा , कोरबा , कवर्धा , बलरामपुर , जगदलपुर शामिल हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद जिलाध्यक्षों की भूमिका पर सवाल उठ चुके हैं।

पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की संभावना कम है। विधानसभा चुनाव के चार महीने पहले ही दीपक बैज को कमान सौंपी गई थी उनकी नियुक्ति आगे बढ़ाई जा सकती है। उपनेता की नियुक्ति अगले महीने नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में उपनेता की नियुक्ति होगी। 

उपनेता के अलावा विधायक दल के लिए सचेतक की भी नियुक्ति की जाएगी। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के साथ विधायक दल के लिए उपनेता बनाए जाने की परंपरा है। 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , 2008 में कांग्रेसी नेता रामपुकार सिंह व 2013 में रेणु जोगी को उपनेता बनाया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH