छत्तीसगढ़ - अब बंगले से नही मंत्रालय से चलेगी डबल इंजन की सरकार , 05 साल बाद मंत्रालय होगा गुलजार

रायपुर , 25-12-2023 8:04:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अब बंगले से नही मंत्रालय से चलेगी डबल इंजन की सरकार , 05 साल बाद मंत्रालय होगा गुलजार
रायपुर 25 दिसंबर 2023 -  छत्तीसगढ़ का मंत्रालय याने महानदी भवन अब गुलजार होगा। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्री मंत्रालय में अब नियमित बैठेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री और मंत्री अगर रायपुर में रहें तो कोशिश होगी कि मंत्रालय में बैठे और मीटिंग और फाइलों का निबटारा वहीं से करें। पता चला है, कैबिनेट की बैठकें भी अब मंत्रालय में होंगी, जैसा रमन सिंह सरकार में 15 साल तक होता रहा।

पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पांच साल मंत्रालय में वीरानगी छाई रही। कोविड से पहले इक्के दुक्के मंत्री मंत्रालय पहुंच भी जाते थे इसके बाद तीन साल से मंत्रालय सूना रहा। भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट की सिर्फ एक बैठक मंत्रालय में हुई थी। वो भी सीएम भूपेश और उनके दो मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू शपथ लेने के बाद सीधे मंत्रालय पहुंचकर किसानों के बोनस की फाइल पर दस्तखत किए थे। उसके बाद कैबिनेट की कोई बैठक मंत्रालय में नहीं हुई।

अधिकांश कैबिनेट की बैठकें सीएम हाउस में हुई सत्र के दौरान एकाध बैठक विधानसभा में हुईं। जबकि, रमन सरकार के समय अधिकांश कैबिनेट की बैठकें मंत्रालय में रखी जाती थीं। सीएम दोपहर का भोजन वहीं करते थे। हफ्ते में कम-से-कम तीन दिन वे मंत्रालय जाते ही थे। बंगले में बैठकें होने से नुकसान यह होता है कि मंत्रालय से अफसर अगर रायपुर आकर उसके बाद फिर मंत्रालय न जाकर घर चल देते है। फिर कहीं फर्स्ट हाफ में बंगले में बैठक है तो दूसरे हाफ में नया रायपुर नहीं जाते। जाहिर है, इससे सरकारी काम प्रभावित होते थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH