छत्तीसगढ़ - बंद होगी भूपेश सरकार की यह योजनाएं ?? , फिर से शुरु होंगी रमन शासनकाल की योजनाएं ??

रायपुर , 15-12-2023 6:14:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बंद होगी भूपेश सरकार की यह योजनाएं ?? , फिर से शुरु होंगी रमन शासनकाल की योजनाएं ??
रायपुर 15 दिसंबर 2023 - भाजपा की नई सरकार बनने के बाद अब इस बात की चर्चा है कि भूपेश सरकार की उन योजनाओं का क्या होगा जिस पर भाजपा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाती आई है। साय कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस सरकार की अनुपयोगी योजनाओं की समीक्षा की गई। चर्चा इस बात की भी है कि अब रमन शासन काल की वो योजना फिर से शुरू की जाएगी जिसे कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया था।

2018 में सरकार में आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा की कई योजनाएं बंद कर दी थी। मसलन सरस्वती साइकिल योजना , टिफिन योजना , चरण पादुका योजना , स्मार्ट फोन योजना , लैपटॉप योजना। लेकिन 5 साल अब जब बीजेपी सरकार में वापसी कर चुकी है, तो चर्चा इस बात की है कि भाजपा इन योजनाओं को फिर से शुरू करेगी। 

इसी तरह भूपेश सरकार की उन योजनाओं जैसे नरवा , गरवा , घुरवा , बारी , राजीव युवा मितान क्लब , गौधन योजना , इंदिरा आवास योजना , रिपा योजना जिस पर भाजपा लगातार भ्रष्टाचार , घोटाले पैसा कमाने का जरिया का आरोप लगाती आई है इन सभी योजनाओं की समीक्षा कर बंद करने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस की योजनाओं को अनुपयोगी बताए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 01 लाख 75000 करोड रुपए अनेक योजनाओं के जरिए जनता के खाते में गए हैं। ऐसे में ये योजनाएं अनुपयोगी कैसे हो गईं। तो कुल मिलाकर जो हाल कांग्रेस की सरकार ने रमन शासनकाल की योजनाओं का किया था। अब संभावना है कि वही हस्श्र अब बीजेपी की सरकार, कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं का करने जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH