छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्री मंडल लेगा शपथ , सभी मंत्रियों के नाम तय

रायपुर , 12-12-2023 9:15:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्री मंडल लेगा शपथ , सभी मंत्रियों के नाम तय
रायपुर 12 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में कल नये मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। खबर है कि मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ लेगा। लिहाजा, आज साय कैबिनेट के सभी 13 मंत्री फायनल हो जायेंगे। हालांकि एक खबर ये भी है कि 4 से 5 मंत्रियों को ही मुख्यमंत्री के साथ शपथ दिलाया जायेगा। बाद में मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री तय हो जायेंगे। हालांकि इन बातों पर पर कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं है। हालांकि ये बात जरूर तय है कि जितने भी मंत्री शपथ लेंगे, उनके नाम आज तय हो जायेंगे।

खबर ये है कि दो उप मुख्यमंत्री बनेंगे, जाहिर है उन्हें भी मंत्रियों के रूप में ही माना जा जायेगा ऐसे में और 11 कौन होंगे, उस पर पार्टी के अंदर भले अभी मंथन नहीं हुआ हो, लेकिन सोशल मीडिया में अटकलबाजी जरूर शुरू हो गयी है। इस बार मंत्रिमंडल में भी नया और पुराने मंत्रियों का मिला-जुला समूह देखने को मिल सकता है। इस बार दो महिला मंत्री भी बन सकती हैं।

लता उसेंडी के अलावे रेणुका सिंह या गोमती साय में से किसी एक को मंत्री मिल सकता है। रायपुर संभाग में सामान्य वर्ग से अगर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष बने, तो बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं ओबीसी से अजय चंद्राकर का भी मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

वहीं दुर्ग संभाग में विजय शर्मा के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा है। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग से पूर्व मंत्री दयालदास बघेल का नाम भी चर्चा में है।  वहीं बिलासपुर संभाग से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भाजपा के बड़े चेहरे हैं।

उनके साथ ही कांग्रेस और जोगी कांग्रेस से भाजपा में आए धर्मजीत भी पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। सरगुजा संभाग की बात की जाए तो पूर्व मंत्री रामविचार नेताम और गोमती साय को मंत्री बनाया जा सकता है।  बस्तर संभाग में कद्दावर नेता केदार कश्यप मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा लता उसेंडी और विक्रम उसेंडी भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH