छत्तीसगढ़ - आज खत्म होगा CM के नाम का सस्पेंस , चार संभावित दावेदारों के बंगले और घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

रायपुर , 10-12-2023 3:53:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आज खत्म होगा CM के नाम का सस्पेंस , चार संभावित दावेदारों के बंगले और घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर 10 दिसंबर 2023 - मुख्यमंत्री का चयन करने BJP का तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों का दल रायपुर पँहुच गया है। रविवार दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आज दोपहर 02 बजे तक, छत्तीसगढ़ का मुखिया कौन होगा सब कुछ फायनल हो जाएगा।

नए मुख्यमंत्री के चयन से पहले पुलिस का इंटेलिजेंस एक्टिव मोड में है। जैसा कि आमतौर पर होता है वाहनों का कारकेट से लेकर सीएम सिक्यूरिटी तक, पूरी तैयारी है। कल जैसे ही नाम का ऐलान होगा, दो मिनट के भीतर नए सीएम की सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। धमतरी रोड पर स्थित कुशाभाउ ठाकरे भवन में सुबह से फोर्स की तैनाती कर दी गई है। 

इसके अलावा मीटिंग शुरू होने के घंटे भर पहले खुफिया विभाग के अफसर मौके का मुआयना करेंगे। इसके साथ ही नए सीएम का कारकेट और उनकी सिक्यूरिटी दस्ता वहां पहुंच जाएगा। एक पूर्व खुफिया चीफ ने बताया, जैसे ही सीएम के नाम का ऐलान किया जाता है, वैसे ही सादे ड्रेस में तैनात जवान उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लेते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि भले ही पार्टी कार्यालय के अंदर उन्हें खतरा नहीं होता मगर बधाई देने धक्का मुक्की मच जाती है। 

भावी सीएम अपने निजी वाहन से पार्टी कार्यालय आएंगे लेकिन, वापिस लौटेंगे सीएम की गाड़ी से उनके साथ पायलेटिंग के साथ दर्जन भर से अधिक गाड़ियों का कारकेट होगा, जिसमें एंबुलेंस और डाक्टर, नर्स, कंपाउडर होंगे।

सिर्फ नए CM को ही सुरक्षा नहीं मिलेगी बल्कि उनके घरों में भी इंटेलिजेंस की तैयारी है कि 15 मिनट के भीतर फोर्स पहुंच जाएगी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को पहले से NSG सुरक्षा मिली हुई है। लिहाजा, उनके सीएम बनने पर इंटेलिजेंस को खास मशक्कत नहीं करनी होगी। लेकिन अगर विष्णुदेव साय CM बनें तो उनके रायपुर के साथ ही कांसाबेल के ग्राम बगिया के घर में 15 मिनट में सिक्यूरिटी पहुंच जाएगी।

अगर अरुण साव को कमान मिली तो रायपुर के उनके बोरिया कला निवास समेत बिलासपुर और मुंगेली के घरों पर सिक्यूरिटी तैनात हो जाएगी।

OP चौधरी का नाम आया तो उनका रायपुर में अपना कोई मकान नहीं है। रेलवे के अधिकारी कालोनी में वे अपनी पत्नी के बंगले में रहते हैं। तो पत्नी के अधिकारिक निवास के साथ ही रायगढ़ जिले के बायंग गांव जो उनका पैतृक निवास हैं, वहां भी 15 मिनट के भीतर फोर्स पँहुच जाएगी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH