छत्तीसगढ़ - करारी हार के बाद सिंह ने किया बम ब्लास्ट , कांग्रेस में मचा बवाल , नेताओ में आई सिर फुटव्वल की नौबत

रायपुर , 09-12-2023 5:01:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - करारी हार के बाद सिंह ने किया बम ब्लास्ट , कांग्रेस में मचा बवाल , नेताओ में आई सिर फुटव्वल की नौबत
रायपुर 09 दिसंबर 2023 - रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को लेकर तीखी बयानबाजी की थी. उन्होंने कुमारी सैलजा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. ये सब तब हुआ जब छत्तीसगढ़ चुनाव में मिली हार को लेकर दिल्ली में मंथन किया जा रहा था. बृहस्पति सिंह के बयान के बाद अब कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की है।

बृहस्पति सिंह के बयानबाजी को लेकर महिला विधायक कविता प्राण लहरे और विधायक राघवेंद्र सिंह ने नाराजगी जाहिर की है. विधायक कविता प्राण लहरे ने बृहस्पति सिंह की बयानबाजी को शर्मनाक बताया है. साथ ही संगठन और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने की भी बात कही है. वहीं अलकतरा से विधायक राघवेंद्र सिंह ने भी बृहस्पत सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि, ये अनुशासनहीनता है. मैं कुमारी सैलजा के लिए कहे गए शब्दों से काफी दुखी हूं. ऐसे शब्द बिल्कुल स्वीकार नहीं किए जा सकते।

बिलासपुर से पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने बृहस्पति सिंह के बयान को घातक करार देते हुए पार्टी को ठेस पहुंचाने वाला बताया है. किसी को भी संगठन के खिलाफ कोई बात नहीं कहनी चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि, पार्टी नेतृत्व को लांछित करने वालों को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

बता दे कि शनिवार को बृहस्पत सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि, संगठन का कामकाज पूरी तरह से पटरी से उतर चुका था. ऐसा लग रहा था प्रदेश प्रभारी TS सिंहदेव को प्रमोट करने आईं थीं. अंबिकापुर में वह हिरोइन की तरह कार में बैठकर फोटो खिंचवाईं, उस कार को TS सिंहदेव चला रहे थे. बृहस्पत सिंह ने सैलजा पर सीधा आरोप लगाया कि, प्रदेश प्रभारी टिकट वितरण के मामले में बिक चुकी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH