CGPSC के पूर्व चैयरमैन टामन सिंह सोनवानी के नाम पर 07 लाख की ठगी , छात्रा को स्क्रीन शॉट दिखाकर लगाया चूना

रायपुर , 07-12-2023 8:22:54 PM
Anil Tamboli
CGPSC के पूर्व चैयरमैन टामन सिंह सोनवानी के नाम पर 07 लाख की ठगी , छात्रा को स्क्रीन शॉट दिखाकर लगाया चूना
रायपुर 07 दिसंबर 2023 - राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र से CGPSC में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां पर रहने वाली एक छात्रा से ठग ने महिला बाल विकास में पर्यवेक्षक की नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी की। इसकी शिकायत छात्रा ने डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है। आरोपी का नाम विकास ठाकुर निवासी अम्बिकापुर है।

जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर, गोल चौक निवासी एसएससी छात्रा की शिकायत के मुताबिक, वो अभी पढ़ाई कर रही है और साथ में सरकारी नौकरी की भी तैयारी कर रही है। इस दौरान कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक दोस्त के माध्यम से अम्बिकापुर गंगानगर निवासी विकास ठाकुर से हुई। विकास ने खुद को PSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी का भतीजा बताया और कहा कि वो चाहे तो उसे महिला बाल विकास में पर्यवेक्षक के पद पर नौकरी लगा सकता है। आरोपी ने युवती को झांसे में लेने के लिए एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीन शॉट भी भेजा।

स्क्रीन शॉट में आरोपी ठग ने दावा किया कि नौकरी लगाने को लेकर उसकी बातचीत उसके चाचा से होती है। आरोपी ने छात्रा को कहा कि अगर उसे भी नौकरी चाहिए तो इसके लिए रिश्वत देना होगा। झांसे में आकर युवती ने अलग-अलग किस्तों में 7 लाख दे दिए। पैसे देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो छात्रा ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH