छत्तीसगढ़ - भाजपा के सत्ता में आते ही भाजयुमो नेता आये पुलिस के रोल में , सट्टे के अड्डे पर मारा छापा

रायपुर , 07-12-2023 7:08:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा के सत्ता में आते ही भाजयुमो नेता आये पुलिस के रोल में , सट्टे के अड्डे पर मारा छापा
रायपुर 07 दिसंबर 2023 - राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलते ही रायपुर में चल रहे अतिक्रमण के साथ ही सट्टेबाजी करने वाले निशाने पर हैं। मंगलवार शाम को गोलबाजार पुलिस थाने के सामने धड़ल्ले से संचालित हो रहे सट्टे के अड्डे पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने दबिश दी। बिल्डिंग के अंदर घुसकर कार्यकर्ताओं ने न केवल सट्टा-पट्टी काट रहे लोगों को पकड़ा, बल्कि उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर सट्टेबाजों पर कार्रवाई करने को कहा। हालांकि मौके से सट्टेबाज तो भाग निकले, लेकिन उनके गुर्गे पकड़े गए।

दरअसल भाजयुमो के सिविल लाइन मंडल के अध्यक्ष मनीष साहू को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर के हर मोहल्ले में धड़ल्ले से सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह थी कि गोलबाजार पुलिस थाने के ठीक सामने पूनम सूज गली में कुछ लोगों के संरक्षण में सालों से सट्टा खिलाया जा रहा था। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही थी, तब भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने खुद ही इस खेल का राजफाश करने का फैसला लिया।

कार्यकर्ता जब एक पुरानी बिल्डिंग के भीतर सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर पहुंचे तो देखा कि चार-पांच लोग बड़े आराम से सट्टा-पट्टी काट रहे थे। इस दौरान सट्टा खिला रहा एक युवक लगातार बहस भी करता रहा, लेकिन मोबाइल का कैमरा चालू होने के कारण कुछ भी नहीं कर सका। सट्टे के धंधे का राजफाश होने पर पुलिस ने मामले में अब्दुल हातिम को नकदी 11 हजार रुपये समेत गिरफ्तार कर कार्रवाई की, जबकि मौके से फरार शातिर सट्टेबाज जीतू और शुभम की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH