छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा , दी यह अजीब दलील

रायपुर , 06-12-2023 6:34:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा , दी यह अजीब दलील
रायपुर 06 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके है। बात करें परिणामों की तो 3 राज्यों छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। वही तेलंगाना में कांग्रेस ने BRS को सत्ता से बेदखल कर दिया है। मिजोरम में भी मतगणना पूरी कर ली गई जहाँ जेपीएम को बहुमत हासिल हुआ है। इस तरह भाजपा ने प्रमुख राज्यों को हथियाने में कामयाबी पाई है। इन नतीजों के बाद कांग्रेस खेमे सन्नाटा पसरा हुआ है।

पार्टी हार की वजहों को तलाशने में जुटी हुई है तो वही सबसे ज्यादा अप्रत्याशित नतीजे वाले राज्य छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर ही सवाल खड़े करते हुए अगले लोकसभा चुनाव में मतपत्र का इस्तेमाल किये जाने की मांग रख दी है।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जनता का एक बड़ा वर्ग EVM पर सवाल खड़ा कर रहा। जहां प्रत्याशी तक नहीं दिखे, वहां से 40000 की जीत कैसे हुई? उन्हें यह हार हजम नहीं हो पा रही है। कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी को खुद उसका वोट तक नहीं मिला है। शुक्ला ने कहा कि अगर इस पर सवाल खड़े हो रहे है तो चुनाव आयोग आयोग को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वे मांग करते है कि आने वाला लोकसभा चुनाव वैलेट पेपर से कराया जाए।

गौरतलब है कि छग में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहाँ कांग्रेस ने जहाँ पिछली बार 68 सीटों पर जीत हासिल की थी तो वही इस बार वह 35 पर आकर सिमट गई। इसी तरह महज 15 सीटें हासिल करने वाली भाजपा को 54 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट इस बार गोंगपा के खाते में गई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 9 मंत्रियों को हार का मुँह देखना पड़ा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH