पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत , CM की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

रायपुर , 06-12-2023 4:41:18 AM
Anil Tamboli
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत , CM की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग
रायपुर 05 दिसंबर 2023 - पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ दोबारा शिकायत की है. उन्होंने चुनाव आयोग मांग की है कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दुबारा जांच की जाए और दोषी पाए जानें पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाए।

बता दें कि विजय बघेल ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर पूर्व में सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधासभा में आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने मामले की जांच के बाद कहा था कि भूपेश बघेल द्वारा किसी भी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

जांच से संतुष्ट नहीं होने पर विजय बघेल दिल्ली हाईकोर्ट में इसकी शिकायत की, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सबूत के साथ एक बार फिर शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए थे. इसी सिलसिले में विजय बघेल आज दोबारा लिखित में शिकायत दर्ज कराने रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे।

निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए शिकायत पत्र में विजय बघेल ने बताया कि ”आवेदन के साथ वीडियो और दो फोटो संलग्न है जिसमें 16 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रोड शो की रिकॉर्डिंग है. जिसमें देखा जा सकता है कि लाउडस्पीकर सह वादयंत्र के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का चिन्ह लगा टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे है।

इस संबंध में दुर्ग के अधिकारी द्वारा जांच नहीं की गई है. उक्त वीडियो के संबंध में विशेष अधिकारी की टीम से जांच करवाना चाहिये. दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का अवलोकन कर दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों की बजाय आपके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी से वीडियो जांच कर वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में आदेश देने और अपराध दर्ज करवाने का कष्ट करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH