छत्तीसगढ़ - सरकार गठन से पहले PSC घोटाले को लेकर भाजपा सख्त , शपथग्रहण के तत्काल बाद होगी कार्यवाही

रायपुर , 05-12-2023 3:22:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकार गठन से पहले PSC घोटाले को लेकर भाजपा सख्त , शपथग्रहण के तत्काल बाद होगी कार्यवाही
रायपुर 04 दिसंबर 2023 - CGPSC पर एक बड़ी खबर आ रही है...नई सरकार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही PSC घोटाले पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने ज्वाईन नहीं किया है, उनकी ज्वाईनिंग रोकी जाएगी। बता दें, PM मोदी ने प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सभाओं में PSC के युवाओं के साथ खिलवाड़ पर जोर-शोर से हमला करते हुए जांच कराने का ऐलान किया था उन्होंने कई बार दोहराया...हमारा सरकार बनी तो युवाओं के साथ हुए मजाक पर कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

अभी तक CGPSC -2021 और 2022 के डिप्टी कलेक्टरों और DSP समेत कई संवर्गो के अफसरों ने ज्वाईन नहीं किया है। हालांकि, बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने फैसला होते तक जिनकी ज्वाईनिंग नहीं हुई है, उसे रोकने कहा था। चूकि सरकार बदल गई है सो, महा अधिवक्ता कार्यालय भी इस मामले का बचाव करने की बजाए कार्रवाई पर जोर देगा।

उधर, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने एनपीजी को बताया कि सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही CGPSC स्कैंडल की जांच की घोषणा की जाएगी। इसके लिए SIT टाईप किसी आयोग का गठन किया जा सकता है।

PSC चेयरमैन के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। राज्यपाल सस्पेंड कर सकते हैं, बर्खास्त करने के लिए भी लोकसभा से पारित कराना होगा। मगर दिक्कत यह है कि चेयरमैन रिटायर हो चुके हैं, लिहाजा उनका सस्पेंशन भी नहीं हो सकता। पुलिस में अगर कोई FIR दर्ज कराए तभी इसकी जांच की जा सकती है। खबर है कि जांच के पश्चात सरकार पुलिस में फिर रिपोर्ट दर्ज कराएगी।

पीएससी घोटाले में कड़ी कार्रवाई करना नई सरकार की मजबूरी भी होगी क्योंकि इसी मसले पर सूबे का यूथ कांग्रेस सरकार से नाराज हुआ। औैर समझा जाता है कि युवाओं का एक तरफा वोट भाजपा को मिले हैं। भाजपा के युवा नेता उज्जवल दीपक भी CGPSC घोटाले को लेकर लगातार सक्रिय रहे। सो, पार्टी की युवा इकाई का भी कार्रवाई को लेकर काफी प्रेशर है। इसी को देखते सरकार बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।  

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH