छत्तीसगढ़ - कुर्सी गई , सरकार गई अब बची सिर्फ यह चीज , लोग कर रहे है सवाल की मंत्री जी कब आप,,,

रायपुर , 04-12-2023 4:42:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुर्सी गई , सरकार गई अब बची सिर्फ यह चीज , लोग कर रहे है सवाल की मंत्री जी कब आप,,,
रायपुर 04 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐसी सूनामी चली, कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे , पीएचई मंत्री रुद्र गुरू , वन मंत्री मोहम्मद अकबर , नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया , आदिम जाति मंत्री मोहन मरकाम और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का किला ढह गया। तीन मंत्री अनिला भेड़िया, कवासी लखमा और उमेश पटेल किसी तरह से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। इधर कांग्रेस की हार पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। वहीं अमरजीत भगत का भी एक VIDEO सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में टैग कर मंत्री अमरजीत भगत से लोग पूछ रहे हैं, अब उनकी मूंछ का क्या होगा। दरअसल कुछ वक्त पहले अमरजीत भगत ने कांग्रेस की जीत पर अपनी मुंछ दांव पर लगा दी थी। उन्होंने मीडिया में इस बाबत बयान भी दिया था कि अगर अगली बार कांग्रेस की सरकार नहीं बनी, तो वो अपनी मूंछ मुंड़वा लेंगे।

दरअसल इसी साल मार्च महीने में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान रामविचार नेताम ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा की जीत के लिए नंदकुमार साय (तब भाजपा नेता) को बाल नहीं कटाने की कसम दिला दी थी। एक कार्यक्रम के दौरान रामविचार नेताम ने नंदकुमार साय को कुर्सी से उठवाकर ये प्रतिज्ञा करा दी, कि जब तक भाजपा की सरकार नहीं बना देते, तब तक नंदकुमार साय अपना बाल नहीं कटायेंगे। 

इधर नंदकुमार साय ने बाल नहीं कटाने की कसम ली, तो उधर अमरजीत भगत ने दो कदम आगे बढ़कर ऐलान कर दिया कि अगर 2023 में कांग्रेस दोबारा से जीतकर नहीं आयी तो अपनी मुंछ मुड़वा लूंगा।

अब उसी दावों पर लोग चुटकी ले रहे हैं। दरअसल इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार तो गयी ही, खुद अमरजीत भगत भी अपनी कुर्सी नहीं बचा सके हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अब वो अपनी मुछों का क्या करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH