छत्तीसगढ़ - भारत और ऑस्ट्रेलिया T-20 मैच का टिकट ब्लैक करते चार युवक गिरफ्तार , 13 टिकट जप्त

रायपुर , 30-11-2023 4:45:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भारत और ऑस्ट्रेलिया T-20 मैच का टिकट ब्लैक करते चार युवक गिरफ्तार , 13 टिकट जप्त
रायपुर 29 नवंबर 2023 - 01 दिसंबर को रायपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 मैच खेला जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ के लोगों में काफी उत्साह है। लोग लंबी लाइन लगकर टिकट मिलने का इंतेजार करते दिखाई दिए। कई घंटों लाइन में खड़े होने के बाद कहीं जाकर टिकट मिल पा रही है।

ऐसे में काउंटर के बाहर टिकट दलालों का गिरोह सक्रिय हो चुका है और मैच के लिए टिकट खरीदने पहुंचे लोगों से दो से तीन गुने में टिकटों का सौदा कर रहे है। इस बीच रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टिकटों की काला बाजारी करते 4 दलालों को गिरफ्तार किया है वहीं कई दलाल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

आरोपियों के पास से 13 टिकट बरामद हुई है। आरोपी एक हजार वाली स्टूडेंट टिकट को दो से तीन हजार में बेच रहे थे। दरअसल, रायपुर की कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि, टिकट की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। SSP ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों में टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े , आकाश कुमार धीवर , सिविल लाईन निवासी बबलू नायक और आशीष मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ा। उनके कब्जे से 13 टिकट जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH