सरकार पर लगी एक-एक लाख की शर्त , 50 रुपये के स्टाम्प पर हुआ एग्रीमेंट , पढ़े दिलचस्प खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकार पर लगी एक-एक लाख की शर्त , 50 रुपये के स्टाम्प पर हुआ एग्रीमेंट , पढ़े दिलचस्प खबर
छिंदवाड़ा  29 नवंबर 2023 - मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत 17 नवंबर को EVM में कैद हो चुकी है. अब 3 दिसंबर को घोषित होने वाले परिणामों का इंतजार है.अपने-अपने आकलन के हिसाब से लोगों ने दलों और उम्मीदवारों की हार-जीत को लेकर शर्त लगानी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल एक स्टाम्प पेपर पर बीजेपी और कांग्रेस की जीत-हार को लेकर दो लोगों ने एक लाख रुपए की शर्त लगाई गई है।

50 रुपए के शपथ पत्र पर लगाई गई इस शर्त में बाकायदा 5 गवाह भी शामिल किए गए हैं. शपथ पत्र में एक पक्ष ने कांग्रेस तो दूसरे ने सूबे में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. 03 दिसंबर को शर्त हारने वाला जीतने वाले को एक लाख रुपए देगा.।

सोशल मीडिया पर वायरल शपथ पत्र से पता चलता है कि यह शर्त 22 नवंबर को छिंदवाड़ा जिले के नीरज मालवीय और धनीराम भलावी के बीच लगी है. जिले की ग्राम पंचायत सूखापुरा के पूर्व सरपंच धनीराम भालवी का कहना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि हर्रई वार्ड नंबर-8 के निवासी नीरज मालवीय का दावा है कि सूबे में बीजेपी सरकार बनाएगी।

धनीराम और नीरज के बीच लगी शर्त में बाकायदा पांच गवाहों के सामने शपथ पत्र पर तय हुआ है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो नीरज मालवीय की ओर से धनीराम को बतौर शर्त एक लाख रुपए दिए जाएंगे और अगर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाती है तो धनीराम शर्त के हिसाब से उतने ही रुपए नीरज को देगा।

शपथ पत्र के अनुसार, शर्त लगाने वाले धनीराम भलावी और नीरज मालवीय ने अपने-अपने चेक साइन करके एक गवाह अमित पांडे के पास जमा कर दिए  हैं. शर्त के मुताबिक दोनों में जो भी जीतेगा, अपना चेक अमित पांडे से प्राप्त कर लेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH