चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट , CM बघेल ने स्वास्थ्य विभाग को दिए यह निर्देश

रायपुर , 29-11-2023 4:23:43 AM
Anil Tamboli
चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट , CM बघेल ने स्वास्थ्य विभाग को दिए यह निर्देश
रायपुर 28 नवंबर 2023 - कोरोना वायरस के बाद अब चीन में श्वसन संबंधित एक नई रहस्यमय बीमारी फैल गई है। यह बीमारी बच्चों को प्रभावित करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी चीन के अस्पताल में मरीजों से भर गए हैं। सांस की बीमारी से बच्चे लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के फेफड़ों में जलन, तेज बुखार और जुकाम जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इसके बाद एहतियातन सक्रियता दिखाते हुए केंद्र सरकार ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। छत्तीसगढ़ में भी बीमारी को लेकर दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

CM भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा है कि कुछ दिनों से चीन में अज्ञात बीमारी से बच्चों में श्वसन संबंधी रोग फैलने की रिपोर्टों के मद्देनजर राज्य के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कालेजों और निजी चिकित्सालयों में उपचार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार से जारी की गई एडवायजरी के अनुरूप जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है।

एडवायजरी के अनुसार उक्त श्वसन संबंधी रोग के भारत में फैलने के संभावना नहीं है, किंतु आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मानव संसाधन , बेड , जांच सुविधा और इंफेक्शन कंट्रोल प्रेक्टिस इन हेल्थ फैसिलिटी का सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH