शादी के लिए प्रेमी पर दबाव डालना प्रेमिका को पड़ा भारी , प्रेमी धोखे से पहाड़ी पर ले गया फिर,,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के लिए प्रेमी पर दबाव डालना प्रेमिका को पड़ा भारी , प्रेमी धोखे से पहाड़ी पर ले गया फिर,,,
धार 28 नवंबर 2023 - नालछा थाने के ग्राम जामन घाटी में धार-गुजरी मुख्य मार्ग के पास स्थित पहाड़ी पर दो दिन पूर्व अज्ञात युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो मामला हत्या का निकला। युवती का प्रेमी ही उसका हत्यारा निकला। शादी करने का दबाव बनाने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की उसी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

26 नवंबर को ग्राम जामनघाटी के सरपंच मकेश गिरवाल ने नालछा थाने पर सूचना दी कि जामनघाटी में धार-गुजरी मुख्य मार्ग के पास स्थित पहाड़ी पर युवती का शव पड़ा है। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ है। सूचना पर नालछा पुलिस मौके पर पँहुची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूजा पुत्री रमेश निवासी ग्राम दाबड़ थाना धरमपुरी की रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने जांच में पाया कि पूजा की हत्या उसके प्रेमी रवींद्र पुत्र पाताल सिंह जमरा निवासी ग्राम कछादड़ ने की है। पूजा व रवींद्र के बीच प्रेम संबंध थे। इसी के चलते पूजा रवींद्र को शादी के लिए कह रही थी, जबकि आरोपित रवींद्र, पूजा से शादी नहीं करना चाह रहा था।

रवींद्र पर पूजा शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इससे तंग आकर योजनाबद्ध तरीके से आरोपित रवींद्र बाइक पर बैठाकर पूजा को घटनास्थल ग्राम जामन घाटी स्थित पहाड़ी पर ले गया, जहां उसी के दुपट्टे से पूजा का गला घोंटकर हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH