शाम 04 बजे से रात 10 बजे तक हुई झमाझम बारिश , बिजली आपूर्ति रही ठप्प , पूरा शहर हुआ तरबतर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शाम 04 बजे से रात 10 बजे तक हुई झमाझम बारिश , बिजली आपूर्ति रही ठप्प , पूरा शहर हुआ तरबतर
इंदौर 26 नवंबर 2023 - इंदौर में रविवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया और माहौल में ठंडक घुल गई। रीगल तिराहा स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मौसम केंद्र पर रविवार रात 10 बजे तक 24 मिलीमीटर यानी करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। 

बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई और आधा इंदौर अंधेरे में डूब गया। ईरान - अफगानिस्तान के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। दक्षिण पाकिस्तान - गुजरात - राजस्थान की तरफ चक्रवाती घेरा और कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार से देखने को मिला।

एयरपोर्ट और विजय नगर क्षेत्र में चार से पांच घंटे बिजली गुल रही। राजवाड़ा क्षेत्र में 10 बार बिजली गुल हुई। रिंग रोड, बायपास, भंवरकुआं, उज्जैन रोड, खंडवा रोड क्षेत्र में भी तीन घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। इस बीच बिजली कंपनी के अधिकारियों की टीम नेहरू स्टेडियम में भी बिजली व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में तैनात रही।

मौसम का मिजाज अगले दो दिन तक ऐसा ही रहने की उम्मीद है। इससे पारा लुढ़क सकता है और इंदौर व आस पास के इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 26-27 नवंबर को तेज बारिश हो सकती है। रात और अलसुबह कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता कम हो सकती है। आलीराजपुर , बड़वानी , बड़वाह , खरगोन , झाबुआ , महेश्वर सहित कई जगह मौसम बदल गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH