छत्तीसगढ़ - सनकी पति ने कुल्हाड़ी मार कर की पत्नी की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

धमतरी , 27-11-2023 3:41:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सनकी पति ने कुल्हाड़ी मार कर की पत्नी की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी
धमतरी 26 नवंबर 2023 - धमतरी जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया. यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, केरेगांव पुलिस को सूचना मिली कि पथरापारा कमारडेरा बाजार कुर्रीडीह में धनेश्वरी कुंजाम पति देवसिंह कुंजाम उम्र 30 वर्ष की आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी है. सूचना पर थाना प्रभारी केरेगांव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मामले में प्रथम दृष्टया में ही हत्या प्रतीत होने से शव का मौका मुआयना और पंचनामा कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया. वहीं मृतिका का पति घटना के बाद से फरार था. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई।

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि घटना के बाद सुबह आरोपी पति घर से निकलकर अपने दूसरे घर में छुपा हुआ है. जिसको केरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तब पति ने बताया कि रविवार की सुबह 5 बजे उठकर सोये हुए अपने पत्नी के उपर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. वहीं परिजनों ने पूछताछ पर बताया की आरोपी की मानसिक स्थिति भी बीच-बीच में खराब हो जाती है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार

छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त

छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH