महिला को मिली मुर्गी की हत्या की धमकी , मुर्गी को बचाने मदद की गुहार लेकर पँहुची SP ऑफिस

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला को मिली मुर्गी की हत्या की धमकी , मुर्गी को बचाने मदद की गुहार लेकर पँहुची SP ऑफिस
पूर्णिया 26 नवंबर 2023 - एक हाथ में मरी हुई मुर्गियां और दूसरे हाथ में अर्जी लिए जैसे ही महिला ने पुलिस अधीक्षक के कक्ष में प्रवेश किया, वे भी भौंचक्का रह गए। इसके बाद महिला ने एसपी अपनी जो कहानी सुनाई, वह काफी दर्दभरी थी। मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है। 

पूर्णिया जिले में डगरुआ थाना क्षेत्र के बछरदोह गांव निवासी वैश आलम की पत्नी अजमेरी खातून ने एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि उनके पुत्र की हत्या लगभग दस साल पहले कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या पड़ोस में ही रहने वाले मु. नुमान और उसके पुत्र सरफराज ने जमीन विवाद में कर दी थी।

अजमेरी ने बताया कि यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। इस बीच उसका पति भी बीमार रहने लगा है। ऐसे में वे बकरी व मुर्गी पालन कर किसी तरह अपने परिवार को चला रही थीं। एसपी को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर ही पड़ोसी आरोपितों ने उसकी दो बकरियों के साथ 24 मुर्गियों को चारे में जहर देकर मार डाला है। इस मामले को लेकर जब वे डगरुआ थाना पहुंची तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। ऐसे में वह एसपी के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंची थीं।

महिला ने एसपी को पूरी कहानी सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला के आवेदन पर एसपी आमिर जावेद ने डगरुआ थानाध्यक्ष को अनुकूल कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। इधर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला के हाथ में मरी हुई मुर्गियां देख वहां मौजूद पुलिस कर्मी व आम लोग भी चकित रह गए और कौतुहलवश सारी जानकारी लेने में जुट गए। महिला की कहानी सुन कई की आंखें तक छलक गईं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH