पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाले चार शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे ,,

कबीरधाम , 08-09-2020 10:00:37 AM
Anil Tamboli
पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाले चार शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे ,,
कवर्धा 08 सितम्बर 2020 - थाना में सीसीटीएनएस ऑपरेटर की फर्जी नियुक्ति किये जाने मामले के 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. 16 आवेदकों से करीबन 4 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी बड़े सुनियोजित तरीके से फर्जी नियुक्ति कर रहे थे. आरोपियों के पास कम्प्यूटर, लेपटॉप, फर्नीचर एवं नगदी रकम 93,000 रुपए जब्त किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोेतवाली, कवर्धा में पिन्टू कौशिक, ओमप्रकाश साहू, तेजराम मेरावी व अन्य ने शिकायत दर्ज कराई कि दो माह पूर्व पोखराज देवांगन ने आरजेएन इन्फोटेक प्राईवेट लिमिटेड को सीसीटीएनएस कार्य के लिए जिला कबीरधाम के सभी न्यायालय एवं थाना में डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति कराये जाने का अनुबंध प्राप्त हुआ है, जिसके लिए डिप्लोमाधारी व्यक्तियों का चयन किया जाना है. इस पर उन्होंने 23 जून 2020 को दुर्ग स्थित आरजेएन इन्फोटेक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के ऑफिस में संचालक संदीप मेश्राम से मुलाकात की थी. संदीप ने सभी का बायोडाटा, टाईपिंग टेस्ट और आधार कार्ड लेकर नौकरी के ऑफर कार्ड देते हुए नियुक्ति पश्चात् प्रतिमाह 12,200 रुपए वेतन के साथ पीएफ मेडिकल सुविधा एवं प्रतिवर्ष 05 प्रतिशत वेतन वृद्धि की योजना बताई थी.
आरोपी संदीप मेश्राम ने एक सप्ताह के अंदर सीसीटीएनएस प्रशिक्षण के लिए बुलाये जाने का आश्वासन देते हुए सभी व्यक्तियों के लिए कम्प्युटर खरीदने के लिए 25,000-25,000 रुपए लगने की जानकारी देते हुए रकम को पोखराज देवांगन, संजय राजपूत, तरूण राजपूत के पास नगदी या खाता के माध्यम से जमा करने की बात कहते हुए 17 जुलाई 2020 को फिर आने कहकर वापस भेज दिया था. नियत तिथि पर जाने पर सभी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ऑनलाइन, खाता में एवं नगदी रकम 25,000-25,000 रुपए पोखराज देवांगन, संजय राजपूत एवं तरूण राजपूत को दिया गया.
इसके बाद संदीप मेश्राम ने आवेदकगण के मोबाइल व्हाटसएप्प नंबर में 17 अगस्त 2020 को ज्वाइनिंग लेटर भेजा गया, जिसमें उन्हें कबीरधाम जिला के अलग-अलग थाना एवं चौकी में सीसीटीएनएस ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति होना और 15 अगस्त 2020 तक ज्वाईनिंग किये जाने का उल्लेख था. इस पर जब आवेदकों ने पता कि जानकारी मिली की जिले में पुलिस विभाग में इस प्रकार का कोई नियुक्ति हेतु प्रक्रिया नहीं की जा रही है. जिस पर आवेदकों ने कवर्धा थाना में आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज करने लिखित आवेदन पर धारा 420, 197, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया. मामले में आरोपी संदीप मेश्राम, संजय राजपूत, तरूण राजपूत एवं पोखराज देवांगन को गिरफ्तार कर ऑफिस से कम्प्यूटर, लेपटॉप, फर्नीचर, नगदी रकम 93,000 रुपए और दस्तावेजों को जब्त कर किया है.
पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाले चार शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH