छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि को सब इंस्पेक्टर ने जड़ा थप्पड़ , थाने में मचा हंगामा

रायपुर , 24-07-2023 9:00:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि को सब इंस्पेक्टर ने जड़ा थप्पड़ , थाने में मचा हंगामा
रायपुर 24 जुलाई 2023 - शनिवार की रात राजधानी के एक बार में कुछ युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस जब शांत कराने पहुंची तो खुद को विधायक प्रतिनिधि बताकर पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज और धक्का मुक्की करने लगा। पीए के व्यवहार से नाराज एक SI ने विवाद के दौरान विधायक प्रतिनिधि को तमाचा जड़ दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि विधायक को थाने आकर मामले को शांत कराना पड़ा। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को विधायक गुलाब कमरो का प्रतिनिधि बताने वाला विकास गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ VIP रोड स्थित बार पहुंचा था। यहां पर देर रात तक सभी शराब पी रहे थे। इसी दौरान तेलीबांधा थाना पेट्रोलिंग बार बंद कराने पहुंची। बार मैनेजर ने पेट्रोलिंग टीम से कहा कि मैं बार बंद करना चाहता हूं लेकिन कुछ लोग बैठे है और वो टेबल खाली ही नहीं कर रहे है।

पेट्रोलिंग टीम टेबल में बैठे लोगों के पास जाकर उन्हें जाने की सलह दी तो इतने में पीए भड़क उठा और नशे में धौंस दिखाते हुए पुलिस से गाली गलौज और धक्का मुक्की करने लगा। पीए के इस व्यवहार से नाराज एक SI ने जोरदार तमाचा जड़ दिया। फिर क्या था पीए के साथ आए लोगों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और सभी तेलीबांधा थाने पहुंच गए।

थाने में भी पीए और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। थाने के पुलिसकर्मियों से गाली गलौज और धक्का मुक्की करने लगे। इधर जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी विधायक गुलाब कमरो को हुई तो वो भी थाने पहुंचे और इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस कर्मियों से ली। विधायक को अपने पीए की हरकत की जानकारी मिलने के बाद मामले को शांत कराकर सभी को थाने से भेजा गया। फिलहाल मामले में दोनों पक्ष की ओर से शिकायत थाने में नहीं की गई। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH