छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग की चेतावनी , बस्तर में आज जमकर बरसेंगे बादल , सरगुजा में करना होगा इंतजार

रायपुर , 24-07-2023 3:47:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग की चेतावनी , बस्तर में आज जमकर बरसेंगे बादल , सरगुजा में करना होगा इंतजार
रायपुर 24 जुलाई 2023 - मानसून की सक्रियता छत्तीसगढ़ के ऊपरी हिस्से में काफी कम ही देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून द्रोणिका मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ की ओर से ही गुजर रही है। ऐसे में सोमवार को बस्तर संभाग के एक से दो स्थानों मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं, जबकि सरगुजा संभाग को अच्छी बारिश के लिए 25 जुलाई तक इंतजार करना होगा।

इसके बाद एक नया सिस्टम वहां भी सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से निम्न दाब का क्षेत्र बनेगा और मानसून का टर्फ अंबिकापुर के ऊपर ही रहने की संभावना है। इसकी वजह से अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में अच्छी बारिश होने के आसार कम ही हैं। वहीं, आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली। सर्वाधिक बारिश लोहांडीगुड़ा में 10 सेंटीमीटर, सुकमा में आठ सेमी, जबकि सबसे कम बारिश डौंडीलोहारा में तीन सेमी हुई। वहीं, कई जिलों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायगढ़ जिले में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वर्तमान में प्रदेश में तीन सिस्टम सक्रिय हैं। एक मानसून द्रोणिका दीसा, रतलाम, कांकेर, कलिंगापट्टनम और दक्षिण-पूर्व की ओर से होते हुए पश्चिम बंगाल तक विस्तारित है। वहीं, एक चक्रवाती संचरण दक्षिणी ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्र पर तीन किमी की ऊंचाई पर है, जबकि एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तरी अक्षांशपर तीन से पांच किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

इसलिए मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। वहीं, चौथा सिस्टम सोमवार से दक्षिण मध्य और उससे लगे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना रहा है। इसलिए मंगलवार से सरगुजा संभाग में भी बारिश होने की संभवना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH