छत्तीसगढ़ के ये दो विधायक आज दे सकते है पार्टी से इस्तीफा , इस पार्टी में हो सकते है शामिल

रायपुर , 22-07-2023 3:53:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के ये दो विधायक आज दे सकते है पार्टी से इस्तीफा , इस पार्टी में हो सकते है शामिल
रायपुर 22 जुलाई 2023 - जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा आज पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया से बातचीत में प्रमोद शर्मा ने कहा है कि सत्र की समाप्ति होते ही वो जेसीसीजे को छोड़ देंगे। खबर ये भी है कि आज प्रमोद शर्मा और धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में पार्टी की तरफ से अधिकृत जानकारी नहीं मिल पायी है। लेकिन चर्चा है कि प्रमोद शर्मा और धर्मजीत सिंह दोनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसीजे) से चुनाव लड़ा था और बलौदाबाजार से विधायक बने थे।

इससे पहले विधानसभा शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा था कि उन्हे जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ना है, विधानसभा सत्र समाप्‍त होते ही पार्टी से इस्‍तीफा दें दूंगा। किस पार्टी में जाएंगे, पूछे जाने पर कहा देखते हैं। हालांकि चर्चा है कि भाजपा से उनकी बात हो गयी है। अमित शाह की मौजूदगी में वो पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

अमित जोगी के साथ प्रमोद शर्मा की लड़ाई 10 महीने पहले खुलकर सामने आई। तब पार्टी विरोधी होने की बात कहकर जनता कांग्रेस के एक और विधायक धर्मजीत सिंह को निकाल दिया गया था। जिस वक्त धर्मजीत सिंह को पार्टी से निकाला गया, तब ये बात भी सामने आई कि प्रमोद शर्मा और धर्मजीत सिंह मिलकर पार्टी का भाजपा के साथ विलय की कोशिश में थे। इसको रोकने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया कि धर्मजीत को पार्टी से निकाला।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में JCCJ और बीएसपी ने साथ-साथ चुनाव लड़ा था और सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। पांच सीटें जोगी कांग्रेस ने जीती थी, जबकि दो सीट बीएसपी के खाते में आयी थी। जोगी कांग्रेस की 5 सीटों में अजीत जोगी और देवव्रत सिंह का निधन हो गया। ये दोनों सीटें उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में गयी। वहीं धर्मजीत सिंह को पार्टी से जोगी कांग्रेस ने बाहर कर दिया, जबकि प्रमोद शर्मा अब इस्तीफा देने वाले हैं। ऐसे में अब जोगी कांग्रेस की एक मात्र विधायक रेणु जोगी ही इस पार्टी में बचेंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH