सावन के महीने में अगर सपने में दिखाई दे यह चीजें तो समझें आपसे प्रसन्न हैं देवो के देव महादेव

रायपुर , 22-07-2023 4:35:41 AM
Anil Tamboli
सावन के महीने में अगर सपने में दिखाई दे यह चीजें तो समझें आपसे प्रसन्न हैं देवो के देव महादेव
रायपुर 21 जुलाई 2023 - सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान शिवभक्त, भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के कार्य करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में अगर आपको सपने में कुछ खास चीजें दिख जाएं, तो समझ जाइए कि भोलेनाथ की कृपा आप पर होने वाली है, वे आपसे प्रसन्न हैं। हर सपने का अपना अलग मतलब होता है। इन सपनों में कोई न कोई संकेत जरूर छिपे होते हैं। कुछ चीजों का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौनसी हैं, जिनका दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है।

नाग-नागिन का जोड़ा

सावन के महीने में सपने में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना काफी शुभ माना जाता है। ये वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत होता है। वहीं, यदि आपकी शादी नहीं हो रही है, तो ऐसे सपनों का अर्थ है कि आपके जीवन में शादी का योग बनेगा।

नंदी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नंदी को शिव का गण और वाहन माना जाता है। कहा जाता है कि अगर सावन के महीने में सपने में बैल दिख जाए तो समझ जाइए कि शिव जी आपसे प्रसन्न हैं। सपने में नंदी को देखना इस बात का संकेत है कि आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है।

लिपटा हुआ सांप

अगर आपको सावन के महीने में शिवलिंग के चारों ओर सांप लिपटा हुआ दिखाई देता है, तो समझें कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। इसका अर्थ है कि शिव जी आपसे प्रसन्न हैं। सपना देखने के बाद आप शिवजी के मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

त्रिशूल

त्रिशूल को रज, तम और सत गुण का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं को जोड़कर त्रिशूल बनाया गया है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारण माना जाता है। सपने में त्रिशूल का दिखना इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही कष्टों से छुटकारा मिलने वाला है।

डमरू

भगवान शिव के हाथों में डमरू रहता है। डमरू स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। सपने में शिव का डमरू देखने का मतलब है कि आपके जीवन की समस्याएं खत्म होने वाली है। सपने में डमरू के दर्शन होना, जीवन में स्थिरता का संकेत है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH