छत्तीसगढ़ के इस विधायक ने लाया सियासी भूकंप , सत्र के बाद पार्टी से इस्तीफे का किया एलान

रायपुर , 22-07-2023 12:24:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस विधायक ने लाया सियासी भूकंप , सत्र के बाद पार्टी से इस्तीफे का किया एलान
रायपुर 21 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के एक विधायक ने अपनी पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। पत्रकारों से चर्चा में उन्‍होंने साफ कहा कि विधानसभा का सत्र समाप्‍त होते ही पार्टी से इस्‍तीफा देंगे। इस विधायक के भाजपा में जाने की चर्चा है।

पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे इस विधायक का नाम प्रमोद कुमार शर्मा है। शर्मा बलौदाबाजार सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसी) से चुनाव लड़ा था। शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन उन्‍हें भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ ही विधि विभाग के अफसरों के साथ चर्चा करते देखा गया। विधानसभा परिसर में ही कुछ पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रमोद कुमार शर्मा ने पार्टी छोड़ने के अपने इरादे को साफ कर दिया। शर्मा ने कहा कि सत्र खत्‍म होने के बाद वे जेसीसी से इस्‍तीफा देंगे।

जेसीसी विधायक शर्मा के पार्टी छोड़ने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। सूत्रों के अनुसार जेसीसी विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा दोनों ही पार्टी छोड़ने की तैयारी में थे। इस बीच पार्टी ने धर्मजीत सिंह पर कार्यवाही करते हुए उन्‍हें निलंबित कर दिया। इसकी वजह से मामला टल गया। बताते चले कि 2018 के चुनाव में जेसीसी के पांच विधायक चुने गए थे। इनमें जोगी दंपति के अलावा धर्मजीत सिंह , देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा शामिल हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री जोगी और देवव्रत सिंह का निधन हो गया है। ऐसे में डॉ. रेणु जोगी सहित पार्टी के तीन ही विधायक बचे हैं।

राजनीतिक विश्‍लेषकों के अनुसार यदि धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा दोनों जेसीसी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाते तो उन पर दलबदल कानून लागू नहीं होता, क्‍योंकि नियमानुसार दो तिहाई लोग पार्टी छोड़े तो दलबदल कानून लागू नहीं होता है।

जेसीसी छोड़ रहे प्रमोद शर्मा के साथ ही धर्मजीत सिंह के भाजपा में जाने की चर्चा है। विधानसभा का अंतिम सत्र अब से कुछ देर बाद समाप्‍त हो जाएगा। ऐसे में माना यह जा रहा है कि इसके बाद दलबदल कानून प्रभावि नहीं होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH