छत्तीसगढ़ के स्टील और कोल कारोबारी के 30 ठिकानों पर आयकर का छापा , 50 लाख जब्‍त

रायपुर , 20-07-2023 5:25:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के स्टील और कोल कारोबारी के 30 ठिकानों पर आयकर का छापा , 50 लाख जब्‍त
रायपुर 20 जुलाई 2023 - आयकर विभाग की कार्रवाई में अब स्टील, कोल कारोबारी, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के राइस मिलर और मार्कफेड एमडी भी आ गए हैं। आयकर अफसरों की टीम ने मंगलवार रात को ही रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग और खरोरा के राइस मिलरों के साथ मार्कफेड के एमडी के घर भी दबिश दी।

इस प्रकार अब प्रदेश भर में 30 ठिकानों पर आयकर की जांच चल रही है और यह जांच आने वाले दो से तीन दिन जारी रहने की संभावना है। बुधवार को देर रात चली जांच में आयकर विभाग को स्टील व कोल कारोबारियों के ठिकानों से एक करोड़ रुपये मिले हैं इसमें से 50 लाख रुपये जब्त हो गया।

इसके साथ ही इन कारोबारी समूहों से पांच लाकर भी मिले है। वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग द्वारा राइस मिलरों से एक करोड़ का हिसाब मांगा जा रहा है। बता दे कि आयकर विभाग की यह जांच आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी और मनी लांड्रिंग के संदेह के आधार पर की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह से ही आयकर अफसरों की 150 सदस्यीय टीम द्वारा रायपुर और बिलासपुर के स्टील, कोल कारोबारी, पावर, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के घर व दफ्तर में दबिश दी गई। इसके बाद मंगलवार देरत रात को प्रदेश के राइस मिलरों व मार्कफेड एमडी के घर व दफ्तर में भी दबिश दी गई। बता दे कि आयकर अफसरों की जबलपुर और भोपाल की 80 सदस्यीय टीम दो दिन पहले ही रायपुर पहुंच गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH