CM बघेल ने डॉ रमन को दिया गेड़ी दौड़ का चैलेंज , बोले-हो जाए एक बार साथ-साथ

रायपुर , 20-07-2023 4:03:26 AM
Anil Tamboli
CM बघेल ने डॉ रमन को दिया गेड़ी दौड़ का चैलेंज , बोले-हो जाए एक बार साथ-साथ
रायपुर 19 जुलाई 2023 - हरेली पर मुख्यमंत्री निवास सहित भाजपा कार्यालय और प्रदेश भर में नेताओं ने गेड़ी चढ़कर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने गेड़ी दौड़ का एक वीडियो पोस्ट करके छत्तीसगढ़ी में लिखा है। विरोधी मन मुंह चुचुवात हे , भाजपा ये दारी छत्तीसगढ़ में विकास लात हे। जय भाजपा , तय भाजपा।

इस पोस्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए डा रमन को गेड़ी दौड़ का चैलेंज दे दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया कि वेरी गुड, बहुत सही, धीरे-धीरे डाक्टर साहब सीख रहे हैं। संतोष है कि कम से कम भाजपा के लोग छत्तीसगढ़िया संस्कृति को अपनाने लगे हैं। अभी आपके लोग भौरा चलाते और गिल्ली-डंडा खेलते भी दिखेंगे।

उम्मीद है कि कभी खुद का भी वीडिया, फोटो डालेंगे। क्या कहते हैं डा रमन सिंह जी, हो जाए गेड़ी दौड़ एक बार साथ में। वैसे भी प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का माहौल है। जवाब का इंतजार रहेगा। जय छत्तीसगढ़ महतारी।

वहीं, विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया वाद का आरोप अगर भाजपा लगा रही है, तो जी हां, हमें गर्व है। हम अपनी संस्कृति को जी रहे हैं। गेड़ी चढ़ रहे हैं, हरेली मना रहे हैं, भौरा नचा रहे हैं।

गौरतलब है कि डा रमन और भाजपा नेताओं ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है, उसमें कांग्रेस, आप और भाजपा के बीच गेड़ी दौड़ को दिखाया जा रहा है, जिसमें भाजपा की जीत हो रही है। अंत में राहुल गांधी के उस बयान को शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाय-बाय, टाटा, गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH