छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

रायपुर , 19-07-2023 4:00:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
रायपुर 19 जुलाई 2023 - मानसूनी तंत्र के प्रभाव से दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में कुछ क्षेत्रों में अति भारी से सीमांत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए इन जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही नारायणपुर जिले में कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है और आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों के अलावा रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, नारनौल, शिवपुरी, मंडला, अंबिकापुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। बस्तर संभाग में भारी बारिश के आसार बने है।

बता दें कि मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की बारिश भी हुई। रायपुर में तो दिन में हल्की गर्मी व उमस भी रही, देर शाम हालांकि मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के भी आसार है। बता दे कि इस वर्ष मानसून की लेटलतीफी के चलते एक जून से लेकर अभी तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों ने अब प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH