छत्तीसगढ़ - ई-रिक्शा चला रहा ये कोई मामूली शख्स नही बल्कि विधायक व संसदीय सचिव है

रायपुर , 16-07-2023 8:33:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ई-रिक्शा चला रहा ये कोई मामूली शख्स नही बल्कि विधायक व संसदीय सचिव है
रायपुर 16 जुलाई 2023 - संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों ई-रिक्शा वाले विधायक के रूप में उनकी चर्चा हो रही है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करने के लिए विधायक उपाध्याय ने एक ई-रिक्शा फाइनेंस कराया है। वे आटो से ही विधानसभा क्षेत्र में घुमकर लोगाें की समस्याएं सुनते हैं। वे स्वयं आटो चलाते हैं।

विधानसभा क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान रास्ते में जरूरतमंद लोगों को बैठाकर उनके घर तक भी पहुंचाते हैं। ई-रिक्शा आटो में सवार विधायक की तस्वीर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया पर साझा की है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि इससे लोगों से बातचीत करना आसान हो जाता है। गाड़ियों से पहुंचने पर लोग पास आकर समस्या बताने में असहज महसूस करते हैं। वह जल्द कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। लोगों की समस्याएं सुननी है तो सामान्य व्यक्ति की तरह जाना अच्छा रहता है।

आमजनों के साथ रहकर ही उनके दुख दर्द और खुशी को समझा जा सकता है। बताते चलें कि राजधानी के उत्तर विधानसभा से विधायक और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा एक्टिवा वाले विधायक के नाम से मशहूर हैं।

कोरोना काल के दौरान भी संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ई-रिक्शा में सवार होकर बुजुर्गों, 18 से 44 वर्ष के युवाओं से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए सड़कों पर नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने लोगों से सवाल भी किए थे कि टीकाकरण करवाए या नहीं। नहीं करवाए तो टीकाकरण केंद्र में जाकर जरुर करवाएं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH