छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में अब भी बारिश का इंतजार , हुए सूखे जैसे हालात निर्मित ,किसानों की बढ़ी चिंता

रायपुर , 16-07-2023 4:05:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में अब भी बारिश का इंतजार , हुए सूखे जैसे हालात निर्मित ,किसानों की बढ़ी चिंता
रायपुर 16 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत अच्‍छी हुई, लेकिन अब बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। राज्‍य के ज्‍यादातर हिस्‍सों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में सूखे की स्थिति बनी हुई है। खेती- किसानी के लिहाज से भी यह स्थिति चिंतजनक बताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्‍य में बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन फिलहाल राज्‍य के 18 जिलों पर सूखा का खतरा मंडरा रहा है। अगर जल्‍द बारिश नहीं हुई तो सरगुजा और बेमेतरा जिला में खेती पर असर पड़ सकता है।

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्‍य के 27 में से केवल नौ जिलों में वर्ष के आंकड़ों का औसत सामान्‍य है। इनमें बालोद, बीजापुर, धमतरी, गरियाबंद, कोरिया, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव और सुकमा शामिल हैं। बाकी 18 जिलों में अभी तक सामान्‍य से कम वर्षा हुई है।

सरगुजा और बेमेतरा में सबसे ज्‍यादा संकट की स्थिति बनी हुई है। सरगुजा में औसत से 68 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आंकडों के अनुसार सामान्‍यत: सरगुजा में एक जून से 15 जुलाई के बीच 438 मिली मीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक केवल 140 मिली मीटर बारिश हुई है। वहीं, बेमेतरा में बारिश का औसत आंकड़ा 332 मिली मीटर है, ज‍बकि अभी तक 129 मिली मीटर ही बारिश हुई है। यानी वहां भी सामान्‍य से करीब 61 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍य में अभी तक सामान्‍य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्‍य में अब तक करीब 368 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थे, लेकिन अभी तक यह आंकड़ा लगभग 275 मिली मीटर तक ही पहुंच पाया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH