छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ बारिश का दौर , इन 14 जिलों में हो रही है झमाझम बारिश

रायपुर , 16-07-2023 4:01:27 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ बारिश का दौर , इन 14 जिलों में हो रही है झमाझम बारिश
रायपुर 15 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार दोपहर से बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में इसी तरह से झमाझम बारिश होगी। आज कोरिया , कबीरधाम , दुर्ग , मुंगेली , गौरेला-पेंड्रा- मरवाही , बलरामपुर, जशपुर, राजनांदगांव, बालोद , धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर और जांजगीर-चांपा में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।

16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बिजली और वज्रध्वनि के साथ बारिश होगी। प्रदेश के कई जिलों में स्थानीय प्रभाव से भी बारिश की संभावना जताई गई है।16 जुलाई के आसपास उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से अगले 2 से 3 दिनों में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।

स्काई मेट वेदर के मुताबिक, मानसून की धुरी का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रहा है, पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है। मानसून ट्रफ बीकानेर, नारनौल, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, दीघा और फिर उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी से गुजर रही है। हरियाणा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है।पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंतरिक महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH