छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर हुआ सक्रिय , आज से लगातार बारिश होने की संभावना

रायपुर , 15-07-2023 3:44:56 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर हुआ सक्रिय , आज से लगातार बारिश होने की संभावना
रायपुर 15 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से हल्की बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। वहीं रविवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश के आसार है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब मानसूनी तंत्र मजबूत हो गया है। मानसूनी तंत्र पिछले दिनों थोड़ा कमजोर हो गया था, इसके चलते बारिश पर थोड़ा ब्रेक लग गया था, लेकिन अब अच्छी बारिश के आसार है।

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बीजापुर-भैरमगड़ में 4 सेमी, सुकमा , कटेकल्याण , कोटा में 2 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार बने हुए है। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष मानसून के विलंब के चलते एक जून से लेकर अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। कम वर्षा ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र के साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 5.8 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH