छत्तीसगढ़ -असिस्टेंट मैनेजर ने गोली मार कर की खुदकुशी , दो दिन पहले ही छोड़ी थी नौकरी

रायपुर , 15-07-2023 4:07:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ -असिस्टेंट मैनेजर ने गोली मार कर की खुदकुशी , दो दिन पहले ही छोड़ी थी नौकरी
रायपुर 14 जुलाई 2023 - राजधानी में एक व्यक्ति ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना खमतराई इलाके के भनपुरी क्षेत्र की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक आलोक सिंह यूपी बलिया का रहने वाला था। वर्तमान में भनपुरी के रामेश्वर नगर में पत्नी के साथ रहता था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आलोक सिंह सिलतरा धनेली के जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ था। कुछ दिनों पहले ही मृतक का प्रमोशन हुआ था। लेकिन दो दिनों पहले ही उसने व्यक्तिगत कारणों से नौकरी से रिजाइन दे दिया था और घर पर ही रहने लगा था। आज दोपहर साढे़ 12 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो पत्नी मौके पर पहुंची। कमरे में आलोक सिंह की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। साथ ही घटना स्थल पर एक सर्विस रिवाल्वर भी पड़ा हुआ था।

इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। आलोक सिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH