छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का पिस्टल की नोक पर अपहरण

रायपुर , 15-07-2023 2:29:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का पिस्टल की नोक पर अपहरण
रायपुर 14 जुलाई 2023 - राजधानी रायपुर में भाजपा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष का अपहरण कर पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर 5 लाख रूपये मांगने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि उसका अपहरण करने के बाद उसे फार्महाउस में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। किसी तरह उसने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचायी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

अपहरण और मारपीट का ये पूरा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता मनीष साहू का जिस युवक ने अपहरण किया उसका नाम हर्षवर्धन हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी हर्षवर्धन समाजसेवी ममता शर्मा का बेटा है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष मनीष साहू ने बताया कि राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान वह कुछ दिन जेल में था। यहीं उसका हर्षवर्धन से जान पहचान हुई। इसके बाद जेल से छूटने के बाद मनीष की हर्षवर्धन से कभी कभार मुलाकात होती थी। मनीष ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि 13 जुलाई की रात साढ़े 12 बजे के लगभग चाय पीने के बहाने हर्षवर्धन ने उसे बुलाया था।

मनीष ने बताया कि गाड़ी में बैठाने के बाद हर्षवर्धन ने उसे पिस्टल दिखाकर उस पर धौंस जमाने का प्रयास किया गया। इसके बाद अनुपम नगर के फार्म हाउस ले जाकर हर्षवर्धन ने अपने दूसरे साथियों के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित मनीष का आरोप हैं कि सुबह 6 बजे तक बंधक बनाकर रखने के दौरान आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपयों की डिमांड करते रहे।इसके बाद मनीष साहू को हर्षवर्धन और उसके साथी पचपेड़ी नाका और भाटागांव इलाके में कार में बैठाकर घुमाते रहे और रुपयों की डिमांड करते रहे। मनीष ने किसी तरह चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाते हुए आरोपियों की चंगुल से निकलकर भाग सका। इसके बाद मनीष ने फौरन थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोेर्ट दर्ज करायी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन इस मामल में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि इस घटना में मनीष को चेहरे, हाथ और गाड़ी से कूदने की वजह से घुटने में चोट आई हैं। उधर मामले में पुलिस के एक्शन लेने के बाद थाने में हंगामा खड़ा हो गया था। हर्षवर्धन की समाजसेवी मां ममता शर्मा के भी थाने पहुंचने की खबर है। इसके बाद पुलिस भी काफी देर तक रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। उधर भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और फिर जाकर आरोपी हर्षवर्धन की गिरफ्तारी की गयी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH