छत्तीसगढ़ - संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को लेकर डिप्टी सी एम TS सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

रायपुर , 13-07-2023 3:48:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को लेकर डिप्टी सी एम TS सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान
रायपुर 12 जुलाई 2023 - संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर रोक लगाने सरकार ने एस्मा लगाया है. वहीं काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए है. इस आदेश का संविदा कर्मचारियों ने विरोध किया है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य कर्मियों से काम पर वापस लौटने की अपील की है

एस्मा लगाने को लेकर डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, हमें कर्मचारी हित भी देखना है और सर्व प्रथम नागरिक हित भी देखना है. कर्मचारी हित में चर्चा पर्याप्त नहीं है, फिर भी वो सेवा देने में मना कर रहे हैं, फिर एस्मा के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता. हमारे लिए कर्मचारी ही सब कुछ नहीं है, उनका महत्व है, लेकिन प्राथमिक महत्व और नागरिकों का है जिनको हमें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देना है और उन्हीं को सेवा देने के लिए तनखा मांग रहे. चर्चा हो गई इसके बावजूद बात क्यों नहीं बन रही है, कहां पेंच फंसा है, इस सवाल पर सिंहदेव ने कहा, कभी जिद हो जाता है तो कभी नेतागिरी हो जाती है. जायज मांग है, पूरी नहीं हो रही है. अभी भी नहीं हो रही है।

नियमितीकरण करने में क्या दिक्कत हो रही है, इस सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने कहा, नियमितीकरण की मांग है. इसमें पेंच यह है कि जो केंद्र सरकार से राशि मिलती है नेशनल हेल्थ मिशन में वो हमें नहीं मिलेगी. ऐसे में राज्य सरकार के ऊपर सीधा सीधा 5 सौ करोड़ का भार आ जाएगा. जैसे चल रहा है 40 और 60 पर्सेंट का रेशियो इसी में हम सेवा ले सकते हैं. जो उदाहरण देते मिजोरम का है एक राज्य का है. मैंने प्रस्ताव दिया था कि क्या इनको नेशनल हेल्थ मिशन में रखते हुए इनके लिए कुछ किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH