छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सभास्थल तक जाने के लिए मार्ग तय , असुविधा से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 06-07-2023 6:06:59 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सभास्थल तक जाने के लिए मार्ग तय , असुविधा से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर
रायपुर 06 जुलाई 2023 - नरेंद्र मोदी 07 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम व आम सभा कार्यक्रम का आयोजनों में वो हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों पहुंचेंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु रायपुर पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है।

शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारियो के लिए मार्ग एवम् पार्किंग :- NHAI व Railway के शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारी GE रोड से होकर आवागमन कर DDU Auditorium पार्किंग एवम् यूनिवर्सिटी कैम्पस पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

मार्ग व पार्किंग

भाजपा के आम सभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से GE रोड होकर आवागमन करेंगे एवं NIT Ground, BRTS सिटीबस डिपो एवम् क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आम सभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन हेतु निम्नानुसार मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है :-

01 - बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर GE रोड से सीधे NIT Ground पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें

02 - दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से GE रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे

03 - बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से CSEB मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे

04 - महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, , शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे

उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH