छत्तीसगढ़ - PM मोदी के सभास्थल पर हादसा , भाजपा सभी बड़े नेता पँहुचे सभास्थल
रायपुर , 05-07-2023 4:15:30 AM
रायपुर 04 जुलाई 2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 07 जुलाई को जहां सभा होनी है वहां आज बारिश के दौरान एक हादसा हो गया। सभा स्थल में काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सभा स्थल पर बरसते पानी के बीच भी मजदूर डोम के ऊपर काम कर रहा था। तभी बारिश के बीच डोम के ऊपर से एक मजदूर फिसलकर गिर गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि डोम के ऊपर तिरपाल चढ़ाने का काम चल रहा था, तभी एक मजदूर नीचे गिर गया। मजदूर के पैर और कंधे पर गंभीर चोट बताई जा रही है।
बीजेपी के नेता ही मजदूर को अस्पताल लेकर गए हैं। उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए डोम तैयार करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।















