छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी तेज बारिश , मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

रायपुर , 03-07-2023 11:06:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी तेज बारिश , मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
रायपुर 03 जुलाई 2023 - कई राज्यों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात जैसी जगहों पर नदी-नाले उफान पर है। गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के कोंकण में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।अब छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में भारी वर्षा अगले 24 घंटों के दौरान देखते को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की हैं, उनमें बलरामपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सहित कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने जिन पांच जिलों के लिए हैवी रैन का अलर्ट जारी की है, उनमें जशपुर , रायगढ़ , बिलासपुर , कोरबा , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल है। इन जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर है। अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण महाराष्ट्र तट से केरल तट तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर मध्य स्तरों पर बना हुआ है एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अरब सागर के ऊपर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH