छत्तीसगढ़ के 45000 संविदा कर्मचारी आज से हड़ताल पर , कई सरकारी कार्य होंगे प्रभावित

रायपुर , 03-07-2023 4:13:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के 45000 संविदा कर्मचारी आज से हड़ताल पर , कई सरकारी कार्य होंगे प्रभावित
रायपुर 03 जुलाई 2023 - नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी 03 जुलाई से निश्चितकालीन आंदोलन की शुरूआत करेंगे। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले होने वाले इस आंदोलन में राज्यभर के 45 हजार संविदा कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी व प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने बताया कि 03 से 09 जुलाई तक सभी विभागों के संविदा कर्मचारी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे, वहीं 10 जुलाई से राजधानी में राज्य स्तरीय आंदोलन होगा।

अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने जन घोषणा-पत्र में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। इस अनिश्चितकालीन आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा सहित पंचायत विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व अन्य विभाग के संविदा कर्मचारी शामिल होंगे। संविदा कर्मचारी बीते साढ़े चार वर्ष से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया है।

महासंघ के पदाधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग में 15000 संविदा कर्मचारी कार्यरत है। इसके बाद पंचायत विभाग में 5000, स्कूल, उच्च शिक्षा, कृषि आदि विभागों में संविदा अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। अनिश्चितकालीन आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाओं में विपरीत असर पड़ने की आशंका है। पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के संदर्भ में 26 जुलाई को राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH