छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , हत्या को हादसे का रूप देने रचा ऐसा षडयंत्र की ,,

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , हत्या को हादसे का रूप देने रचा ऐसा षडयंत्र की ,,
पेण्ड्रा 20 अगस्त 2020 - गौरेला के हर्राटोला में मिली अर्धनग्न लाश का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और भाई सहित  06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी सूरज सिंह परिहार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया. गौरेला थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को दुर्गेश कुमार की हर्रा टोला गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई. मामले में पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि मृतक वेंकटनगर, मध्यप्रदेश निवासी दुर्गेश पनिका की कामता बाई की पत्नी का प्रेम संबंध बसंतपुर, पेण्ड्रा निवासी तीरथ काशीपुरी से बीते 3 से 4 सालों से था. हत्या की रात मृतक की पत्नी कामता बाई ने तीरथ को पति द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी देते हुए पति को ठिकाने लगाने की बात कही.
इस पर प्रेमी तीरथ काशीपुरी ने अपने दोस्तों से मिल कर हत्या की साजिश रची और गौरेला थानाक्षेत्र के अंजनी इंडस्ट्रियल एरिया के रतन जोत प्लांट के पास मृतक दुर्गेश पनिका को पैसा देने के बहाने बुलाया, और पहुंचने पर राड से उसके सिर पर प्राणघातक हमला कर वहीं मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद हत्या को दुर्घटना बताने के लिए आरोपियों ने मृतक का शव और बाइक स्वराज माजदा चार पहिया वाहन में लाद कर गौरेला के अंजनी से हर्राटोला गांव के पास मुख्य मार्ग पर ले जाकर सड़क में रखकर वहां से फरार हो गए।
मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी कामता बाई, मृतक के साला गिरधारी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही मामले में एक माजदा और एक इको कार व मोबाइल फोन जब्त किया और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH