डिप्टी सीएम पर रमन का तंज कहा, 60 दिन की संविदा नियुक्ति , बृजमोहन बोले सिंहदेव के हाथ में झुनझुना

रायपुर , 29-06-2023 8:46:09 PM
Anil Tamboli
डिप्टी सीएम पर रमन का तंज कहा, 60 दिन की संविदा नियुक्ति , बृजमोहन बोले सिंहदेव के हाथ में झुनझुना
रायपुर 29जून 2023 - विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्‍यमंत्री बनाए जाने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कटाक्ष किया है। डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने सिंहदेव को 60 दिनों की के लिए रोजगार दिया, वह भी संविदा। वहीं, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को झुनझुना पकड़ा दिया है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा।

पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पौने पांच साल तक जिस व्‍यक्ति को कांग्रेस ने प्रताड़ित कर किनारे करके रखा था, जिस व्‍यक्ति को मंत्री पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था, चुनाव देखकर उन्‍हें उप मुख्‍यमंत्री के पद पर संविदा नियुक्ति दे दी गई है। यह निर्णय सरगुजा की स्‍वाभिमानी जनता को पसंद नहीं आएगा।

डॉ. रमन ने कहा कि कल देर शाम को कांग्रेस ने एक फरमान जारी करके टीएस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद दिया है, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है। वह भी 120 दिन के लिए जिसमें से दो महीने आचार संहिता में लग जाएंगे तो बाकी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया गया है और बाबा भी बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पहले भी उनकी हालत क्या थी वह बार-बार व्यक्त कर चुके है, ढाई साल का वादा था जो पूरा नहीं हुआ।

वहीं भाजपा विधायक अग्रवाल ने कहा कि टीएस बाबा को फिर से एक झूनझूना पकड़ा दिया गया है। इससे बाबा खुश नहीं हैं। इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। पिछले पौने चार साल में जिस तरह से उनका अपमान हुआ है, आने वाले चुनाव में वे अपने अपमान का बदला जरुर लेंगे। अभी उन्‍होंने यह पद केंद्रीय नेतृत्‍व के दबाव में स्‍वीकार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH