छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में फेरबदल , ED के शिकंजे के बाद बदले गए आबकारी आयुक्त
रायपुर , 29-06-2023 4:02:00 PM
रायपुर 29 जून 2023 - कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाले पर ED के शिकंजे के बाद आबकारी आयुक्त निरंजन दास के स्थान पर IAS जनक प्रसाद पाठक को विभाग का आयुक्त बनाया गया है। 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में निरंजन दास , AP त्रिपाठी सहित अन्य आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों का नाम सामने आने के बाद राज्य सरकार ने आयुक्त की जिम्मेदारी बदल दी है।
इससे पहले ED ने शराब घोटाले के मामले में आबकारी विभाग के आयुक्त से लेकर शराब माफिया, कारोबारी, महापौर उनके भाई सहित कई बड़े रसूखदारों से पूछताछ की थी। निरंजन दास ने ED पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था।
निरंजन दास को आबकारी विभाग के आयुक्त की दोबारा जिम्मेदारी फरवरी-2023 में दी गई थी, जबकि निरंजन दास आबकारी विभाग से ही 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2019 में निरंजन दास को पहली बार आबकारी आयुक्त बनाया गया था। ED की कार्रवाई के बाद उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया था। इसके बाद से आयुक्त बदलने की कवायद शुरू हो गई थी।















