छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश पर लगा ब्रेक , छाए रहेंगे बादल , जानें मौसम का ताजा अपडेट

रायपुर , 29-06-2023 3:39:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश पर लगा ब्रेक , छाए रहेंगे बादल , जानें मौसम का ताजा अपडेट
रायपुर 29 जून 2023 - मानसूनी बौछारों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बादल व बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा पर थोड़ा ब्रेक रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा भी काफी कम हुई है।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही रुक रुक कर हल्की वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के चलते इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अगले सप्ताह से ही लगातार वर्षा शुरू होने के आसार है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

डौंडीलोहारा 19 सेमी, मोहला 13 सेमी, पथरिया-डोंगरगढ़ 11 सेमी, अंबागड़ चौकी-छुरिया 10 सेमी, गुंडरदेही 9 सेमी, गुरुर-मानपुर 8 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

प्रदेश भर में 148.5 मिमी औसत वर्षा

प्रदेश भर में जून महीने में अब तक 148.5 मिमी औसत वर्षा हुई है,जो सामान्य वर्षा की तुलना में 14 प्रतिशत कम है। अब तक सामान्य वर्षा 172.5 मिमी हो जानी थी।रायपुर में अब तक 196.9 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH