छत्तीसगढ़ - आज से थम जाएगा बारिश का सिलसिला , एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

रायपुर , 28-06-2023 5:55:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आज से थम जाएगा बारिश का सिलसिला , एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
रायपुर 28 जून 2023 - मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश बुधवार से थमने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। इसके साथ ही वर्षा की गतिविधियां भी कम होंगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। प्रदेश में जून माह में अब तक 122.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 24 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक 160.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए।

मंगलवार सुबह से ही रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक रुक कर वर्षा होती रही। बादल व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है और मौसम में ठंडक आ गई है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा 30 वर्षों में सबसे कम है। रायपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जून माह में अब तक रायपुर, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और मुंगेली जिले में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है, इसके अलावा अन्य जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में अब 185.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही सबसे कम वर्षा सरगुजा में 49.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

डोंडीलोहारा 22 सेमी, बालोद 19 सेमी, मोहला 17 सेमी, डोंगरगांव 16 सेमी, छुरिया-गुरुर 14 सेमी, डोंगरगढ़-कुरुद 12 सेमी, महासमुंद-पाटन 11 सेमी, गुंडरदेही 10 सेमी, मानपुर-रामानुजनगर 8 सेमी, रायपुर-बागबहरा 6 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH