छत्तीसगढ़ - जो कल तक ED का नाम सुन कर बिदकते थे आज वही क्यो जप रहे है ED के नाम की माला , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 28-06-2023 5:02:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जो कल तक ED का नाम सुन कर बिदकते थे आज वही क्यो जप रहे है ED के नाम की माला , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 28 जून 2023 - इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक घोटाले की जांच अब ED से कराने की मांग उठ रही है। प्रदेश में कोयला परिवहन और शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम का कभी कांग्रेस नेता विरोध करते थे। ED की कार्रवाई होने पर कभी कार्यालय का घेराव करते थे, तो कभी जिन नेताओं के घर छापा पड़ता था, उसके सामने हनुमान चालीसा का पाठ करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है।

दरअसल, इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और उनकी सरकार के चार मंत्रियों का नाम सामने आया है। इंदिरा बैक घोटाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने घोटाले की जांच ED से करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच कांग्रेस सरकार ने शुरू करवाई है। इस मामले में भ्रष्टाचार की जांच ED से करवानी चाहिए, क्योंकि शेल कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की राशि की बंदरबांट की गई है। जिन 16 कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, उनका अता-पता नहीं है। क्योंकि कंपनियों ने कागजों में ही फर्जी कंपनी बनाकर लोन लिया था और पैंसों की बंदरबांट की गई। ED की जांच में नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

बैंक घोटाले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हैं उनकी तलाश में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक घोटाले में तत्कालीन मैनेजर उमेश सिन्हा सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हैं, लेकिन इन 17 वर्षों में आरोपितों का पता-ठिकाना बदल चुका है, जिसकी वजह से पुलिस को जांच में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह आरोपितों तक शीघ्र पहुंचेंगे। फिलहाल पुराने प्रकरण को विशेष टीम के अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH