छत्तीसगढ़ - मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव , भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

रायपुर , 27-06-2023 5:56:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव , भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
रायपुर 27 जून 2023 - इस बात का मानसून सत्र बेहद ही हंगामेदार रहने वाला है। भाजपा विधायक दल ने 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर अभी से ही रणनीति बना ली है। इस बार के मानसून सत्र में भाजपा अविश्वासन प्रस्ताव लाने जा रही है। सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गयी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में समर्थन के लिए अन्य दलों के विधायकों से भी चर्चा की जायेगी। जानकारी के मुताबिक विधानसभा सचिवालय को 13-14 जुलाई को औपचारिक रूप से सूचना दे दी जायेगी।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के संकेत दिये हैं। विधायक दल की बैठक में अगर अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमति बन जाती है तो विधानसभा सचिवालय को औपचारिक रूप से इसकी सूचना दे दी जायेगी। बता दें कि संख्या बल के हिसाब से अविश्वास प्रस्ताव का गिरना तय है, लेकिन विधानसभा चुनाव के इस आखिरी सत्र को भाजपा आक्रामक तौर पर तेवर दिखाना चाहती है। भूपेश सरकार के खिलाफ अगर अविश्वास प्रस्ताव आता है तो ये दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव होगा।

जुलाई 2022 में इससे पहले जब नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिश थे, तो उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, उसके बाद अब नारायण चंदेल के कार्यकाल में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस अविश्वास प्रस्ताव का मकसद सरकार की किरकिरी करना है, कराना है, क्योंकि संख्या बल के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव में कोई दम नहीं है। 

यदि प्रस्ताव लाया जाता है तो 23 वर्षों के कार्यकाल में दूसरी बार एक सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे पहले डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ चौथी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव दिसंबर-17 और जुलाई-18 के सत्र में ला चुके थे। इस पांचवीं विधानसभा में पहला अविश्वास प्रस्ताव जुलाई-22 में धरमलाल कौशिक ला चुके हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH