छत्तीसगढ़ - 25 , 26 , 27 जून को मौषम को लेकर IMD ने की यह भविष्यवाणी , इन जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर , 25-06-2023 7:26:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 25 , 26 , 27 जून को मौषम को लेकर IMD ने की यह भविष्यवाणी , इन जिलों में अलर्ट जारी
रायपुर 25 जून 2023 - छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में शनिवार की रात से रुक-रूककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वैसे प्रदेश में पिछले दिनों भीषण गर्मी मार प्रदेशवासी झेल रहे थे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। ऐसा लगने लगा था कि अब गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है।

गुरुवार-शुक्रवार को भी सारे दिन उमस भरी गर्मी रही। लेकिन शनिवार देर रात से मौसम ने अचानक करवट ले लिया। क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगी। आसमान काले बादलों से पट गए। थोड़ी देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जो रविवार सुबह तक जारी है। मानसून की बरसात ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में बालोद , बलौदाबाजार , बेमेतरा , बिलासपुर , धमतरी , दुर्ग , गरियाबंद , कबीरधाम , महासमुंद , मुंगेली , रायपुर , राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की अति संभावना है।

आज 25 जून को जिन जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है उनमें कोंडागांव , बीजापुर , बस्तर संभाग के कुछ इलाके शामिल है। बाकी जिलों में आज रुक रुककर बारिश होने का अनुमान है।

26 जून को बारिश

कोरबा , बिलासपुर , जांजगीर-चांपा , रायगढ़ , रायपुर , बलौदाबाजार , महासमुंद , गरियाबंद , धमतरीब, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर में तेज वर्षा होने का अनुमान है।

27 जून को बारिश

रायगढ़ और बलौदाबाजार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं कोरबा , गौरेला-पेंड्रा- मरवाही , बिलासपुर , कबीरधाम , मुंगेलीब, जांजगीर चांपा , बलौदाबाजार , रायपुर , राजनांदगांव , दुर्ग , धमतरी , बीजापुर , सुकमा , बस्तर , गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी रायपुर मौसम विभाग ने जारी की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH