छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता आपस मे भिड़े , थाने पँहुचा मामला , उसके बाद हुआ यह

रायपुर , 24-06-2023 10:23:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता आपस मे भिड़े , थाने पँहुचा मामला , उसके बाद हुआ यह
रायपुर 24 जून 2023 - राजधानी रायपुर में शासकीय जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है. जमीन पर अपना हक जमाने के लिए भाजपा के दो नेता आपस में भीड़ गए. इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें खूब गाली-गलौज भी हो रही है. बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 54 के भाजपा पार्षद रवि ध्रुव और भाजपा कार्यकर्ता विनय साहू के बीच विवाद हुआ था. इस मामले में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना के लालपुर क्षेत्र में भाजपा पार्षद रवि ध्रुव (वार्ड क्र 54) और बीजेपी कार्यकर्ता विनय साहू के बीच कमल विहार से लगे श्मशान घाट की जमीन में कब्जा को लेकर मारपीट और गाली - गलौज हुई. जिसके बाद इस मारपीट की शिकायत पार्षद ने थाने में की. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन पर कब्ज़ा करने को लेकर विवाद हुआ था. वहीं आज थाने में जाकर दोनों के बीच मध्यस्थता भाजपा के पूर्व विधायक नंद कुमार साहू के मौजूदगी में हुआ।

टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पार्षद रवि ध्रुव ने शिकायत की थी कि विनय नामक व्यक्ति ने मेरे साथ लड़ाई किया है. इसपर जांच कर हमने आरोपी को तलब किया। जिसके बाद मामले को लेकर दूसरी अनावेदक पार्टी आई और आपसी समझौता की मांग की है और इसमें आगे की कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH